अल्मोड़ा-यूकएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर सरकार की कठपुतली हो गई है। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की।कांग्रेस पार्टी दफ्तर में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद टम्टा ने कहा कि नकल विरोधी कानून के नाम पर वाहवाही बटोरने वाली सरकार की पोल खुल गई है।सरकार एसआईटी का गठन कर नकल माफिया को बचाने का षड्यंत्र रच रही है,जिसे किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा को निरस्त कर दोबारा कराने,मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई।कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी।यहां प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,भैरव गोस्वामी,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
