अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा चौघानपाटा स्थित भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के संविधान निर्माण में उनके अहम योगदान व देश में समतामूलक समाज की स्थापना के लिए उन्हें याद किया।इस अवसर पर उपस्थित नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि बाबा साहब ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपनी असाधारण योग्यता के बल पर एक कानून वेत्ता,समाज सुधारक, शिक्षाविद पत्रकार,विचारक,चिंतक व राजनेता के रूप में अपना अहम योगदान देश व समाज के विकास में दिया जिसका परिणाम यह रहा कि समाज में शोषित वंचित वर्ग अपने अधिकारों के लिए जागृत हुआ और समाज में नई सामाजिक चेतना पैदा हुई।उनके धेय वाक्य “शिक्षित बनो संगठित रहो” का परिणाम यह रहा कि देश का युवा उन्हें अपना आदर्श मानकर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा उनके पद चिन्हों पर निरंतर चल रहा है।इस अवसर ने कार्यकर्ताओं ने पार्क स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के समकालीन रायबहादुर मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए।मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने बाबा साहब से प्रेरणा लेकर समतामूलक समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस अवसर पर आयोजित बैठक का संचालन नगर पालिका सभासद व महामंत्री मनोज जोशी ने किया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,महामंत्री मनोज जोशी,पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट,जिला कोषाध्यक्ष तुषार कांत साह,नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र सत्यपाल,नगर मंत्री रमेश मेर,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल,जिला महामंत्री महिला मोर्चा लीला बोरा,वरिष्ठ कार्यकर्ता लता पांडे,जिला मंत्री रेखा आर्या,पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता,रमेश लाल, पीयूष कुमार,मुकुल कुमार,रवि कुमार,आनंद कनवाल,श्याम सिंह रावत,हरीश भट्ट,कमलेश नेगी,राजेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।