अल्मोड़ा-श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब मे चल रहे रामलीला मंचन के तहत शुक्रवार को विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।भगवान श्रीराम का निषादराज से मिलन तथा श्रीराम–केवट संवाद का जीवंत चित्रण किया गया। इसके बाद रामभक्तों को भारद्वाज ऋषि और वाल्मीकि ऋषि से श्रीराम की भेंट तथा चित्रकूट निवास की घटनाओं का मंचन दिखाया गया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इसी क्रम में श्रवण कुमार चरित्र एवं राजा दशरथ मरण का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। दशरथ के वियोग और करुण क्रंदन ने मंचन स्थल पर उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया। लगातार प्रस्तुत हो रहे प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को रामायण काल की झलक का अनुभव कराया। देर रात्रि तक चले मंचन के दौरान मे मुख्य रूप से धरनीधर पांडे,विनीत बिष्ट,हरेंद्र वर्मा,चंद्रशेखर कांडपाल, राजेंद्र तिवारी,पूर्व सभासद विजय चौहान,दीवान बिष्ट,अजय चौहान, रोहित साह,अजय साह,रोहित साह,त्रिभुवन गिरी महाराज,ललित मोहन साह् मनोज साह, भट्ट अभय शाह विनोद गिरी गोस्वामी नारायण सिंह बिष्ट राजा पांडे सुमित शाह दीक्षा साह, सुबोध नयाल, पूजा थापा आकांक्षा आर्या मीनाक्षी अग्रवाल मीनाक्षी जोशी चम्पी जोशी, अजय साह, संजय साह, सुंदर जनौटी,कमल वर्मा, अंकित कुमार हर्षवर्धन वर्मा, यश साह,अभय उप्रेती,कंचन बिष्ट, अमित साह, नीलम भट्ट, हर्षित जोशी, मानस वाणी, अंकित बोरा, ममता वाणी, गौरव तिवारी, हर्षिता तिवारी, शगुन त्यागी, साक्षी जोशी,पलक तिवारी आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *