अल्मोड़ा-आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा द्वारा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में स्थानीय गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने यूके त्रिपल एस सी पेपर लीक मामले को लेकर धरना दिया तथा जोरदार नारेबाजी के साथ अपना विरोध दर्ज किया।धरने को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि आज भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा पीड़ित युवा हैं।आज धामी सरकार में सबसे ज्यादा युवाओ का उत्पीड़न हो रहा है।आज जिस तरह से भाजपा सरकार में पेपर लीक हो रहे है और भाजपा से जुड़े हुये लोगो की इसमें संलिप्ता पाई जा रही है उससे साफ स्पष्ट है कि भाजपा पेपर लीक करने वालो को संरक्षण देने का काम कर रही है।कहा कि मुख्यमंत्री और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व दर्जामंत्री पूरन रौतेला,आनंद सिंह बिष्ट,प्रकाश चंद्र जोशी,तारा चंद्र साह,यूथ जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे,अरविन्द रौतेला,गोविन्द मेहरा,अम्बीराम आर्य,दीप डांगी, कुंदन रौतेला,नारायण पाण्डेय,बलवंत बिष्ट,हेम चंद्र तिवारी,नवाज़ खान, नरेंद्र बनोला,भैरव गोस्वामी,दानिश कुरैसी,रमेश भाकुनी,दीपक,इसरार अहमद,बृजेश पाण्डेय,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,जया जोशी, विपुल कार्की,हर्ष कनवाल,देव कनवाल,अजीत कार्की,जगदीश तिवारी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,दीवान सिंह,विनोद वैष्णव,परितोष जोशी,धीरज गैलकोटी,शशांक माहेश्वरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *