अल्मोड़ा-सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सनवाल ने सिकुड़ा बैण्ड से कर्बला तक नई पार्किंग निर्माण को वर्तमान की आवश्यकता बताया है।सनवाल ने कहा कि सिकुड़ा से कर्बला तक पार्किंग ना होने से गाड़ियां सड़कों के किनारे खड़ी हैं जिससे लगातार जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि पार्किंगों के निर्माण होने तक यातायात व्यवस्था इस सड़क पर दुरूस्त रखी जाए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के करबला से सिकुड़ा तक कोई पार्किंग नहीं है इससे व्यापारियों को बहुत नुकसान हो रहा है।खासकर धारानौला के आसपास गाड़ी खड़ी नहीं हो पाती है जिससे व्यापार खत्म हो गया है और लोगो को बहुत परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि सिकुड़ा में जो छोटी सी पार्किंग बनी है उसमें भी ऊपर से पत्थर गिरते है वहां भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां पार्किंग की बहुत अधिक आवश्यकता है जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि अतिशीघ्र यहां पार्किंगों का ‌निर्माण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *