अल्मोड़ा-23 सितंबर 2025 से चिकित्साधिकारियों की सीसीसी ट्रेनिंग आरंभ हो गयी है। मुख्य अतिथि डीआरडीओ से सेवानिवृत्त सीनियर साइंटिस्ट हेमंत पांडे, डॉ मोहम्मद शाहिद जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में आए ट्रेनर सुनील जोशी,सेंटर की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती पल्लवी बिष्ट की एवं चिकित्साधिकारियों की उपस्थिति में आज 10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर भगवान धन्वन्तरि को दीप प्रज्वलित कर नमन किया गया।जिला नोडल अनुपमा त्यागी ट्रेनिंग समन्वय में जिला कॉर्डिनेटर डॉ पंकज कुमार के व्यवस्था आदि कराने में महत्वपूर्ण योगदान से सफल आरंभ हुआ।
