अल्मोड़ा-नगर में तीन दिवसीय राष्ट्र नवरचना संगोष्ठी का शुभारंभ हो गया है।मंगलवार को कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।नगर के एक होटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड में सामाजिक,आर्थिक,कृषि, उद्यान,उद्योग और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों में व्यापक काम और विकास की आवश्यकता है।साथ ही राज्य की संस्कृति को संरक्षित कर उसे विश्व पटल पर विशेष पहचान दिलाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर विचार गोष्ठियां होंगी,जिनमें बुद्धिजीवी आपस में चर्चा कर सुझाव देंगे और यहां हुई चर्चाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।जीएसटी पर बोलते हुए कोश्यारी ने कहा कि इसके लागू होने के बाद देशभर में कहीं भी विरोध देखने को नहीं मिला है। इसलिए सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है।यहां पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,रमेश बहुगुणा,गोपाल सिंह नयाल, कमल बिष्ट,नवीन बिष्ट,मनोज सनवाल,मंगल बिष्ट,चंदन लाल, मनोहर सिंह नेगी,लता पांडे,प्रकाश बिष्ट,दीपक पाण्डेय,मनोज सनवाल,सुनील कर्नाटक,भूपेंद्र वल्दिया, नंदन सिंह दसौनी,प्रो. एसएस पथनी,मनोज तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
