अल्मोड़ा-सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और कुमाऊं की सबसे प्राचीन और एतिहासिक रामलीला श्री नंदादेवी रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन के प्रथम दिवस में रावण अत्याचार, देवगण स्तुति,राम जन्म और सीता जन्म की प्रस्तुति दी गई।प्रथम दिवस की लीला का उदघाटन मुख्य अतिथि सोबन सिंह जीना परिसर में कला संकाय के विभाग अध्यक्ष डा शेखर जोशी और विशिष्ट अथिति पूर्व नगरपालिका सभासद जीवन नाथ वर्मा और वरिष्ठ रंगकर्मी,दशहरा महोत्सव समिति के संरक्षक दीप लाल साह द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।रामलीला मंचन का शुभारम्भ श्री राम स्तुति से हुआ तदपश्चात भजन संध्या का आनंद सभी राम भक्तों द्वारा उठाया गया।भजन संध्या की प्रस्तुति विहान सांस्कृतिक कला द्वारा की गई।उसके उपरांत छोटे छोटे बच्चों द्वारा लीला प्रारम्भ होने से पूर्व सरस्वती वंदना का मंचन किया गया।सरस्वती का अभिनय जीविका द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना में हर्षिता पांडे, अंजलि थापा,कनिष्का पांडे,सृष्टि उप्रेती,कोमल कांडपाल ने अभिनय किया।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष और लाला बाजार वार्ड के पार्षद कुलदीप सिंह मेर,रामलीला कमेटी के निर्देशक मोहन जोशी और राजकुमार बिष्ट द्वारा अतिथियों को राम प्रसादी भेट स्वरूप प्रदान की। संचालन कमेटी के सचिव और नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया।साज पर हारमोनियम पर मोहन जोशी,तबले पर शेखर सिजवाली ने अपना सहयोग प्रदान किया।रावण के पात्र का अभिनय हरि विनोद साह,देवगण राजेंद्र रौतेला, द्रोण नेगी,अविरल जोशी,दया कृष्ण परगाई और संदेश नेगी,ब्रह्मा हिमांशु परगाई,रावण दूत प्रकाश जोशी,मुनि सिद्धार्थ साह,दशरथ द्रोण नेगी जनक का अभिनय अविरल जोशी बाल राम तविषा साह और बालिका सीता कनिष्का पांडे ने किया।पात्रों का मेकअप दानिश,राजू शर्मा द्वारा किया गया।मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी द्वारा किया गया।रामलीला मंचन का सोशल मिडिया में सीधा प्रसारण नमन बिष्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा,मंदिर समिति के उपाध्यक्ष और महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,रामलीला कमेटी सयोजक प्रकाश पांडे,अनिल सनवाल,हरीश बिष्ट,अतुल वर्मा, संदीप साह,दीपक वर्मा,महेंद्र बिष्ट, राजकुमार बिष्ट,राजेश पलनी, जगदीश बिष्ट,गणेश मेर,अमरनाथ सिंह नेगी,कविश अरोरा,धनंजय साह, चंद्रमोहन परगाई,संजय साह,परितोष जोशी,जगदीश भंडारी,शशि मोहन पांडे,अमित उप्रेती,लोकेश तिवारी, गोलू भट्ट,आयुष वर्मा,चित्रांक साह,मानवेंद्र साह,वरुण साह,सुमित साह,परीक्षित साह,गिरीश परगाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *