अल्मोड़ा-आज कॉलेज मे आयोजित एक बैठक मे आर्यन छात्र संगठन ने महासचिव पद पर विशाल सिंह बिष्ट को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया।विशाल सिंह बिष्ट ने कहा कि वो आर्यन छात्र संगठन को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने एक सामान्य परिवार के छात्र को अपना प्रत्याशी बनाया।आगे उन्होंने कहा कि वे पिछले 4 सालो से परिसर में छात्र हितो के लिए कार्य करते आ रहे हैं।पिछले वर्ष भी वे छात्रसंघ चुनाव मे प्रतिभाग कर रहे थे मगर छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए,ऐसे मे वो फिर इस बार मैदान में है और इस वर्ष छात्र छात्रों का अपार समर्थन उनके साथ है।कहा कि इस वर्ष चुनिव की तैयारी कर रहे निशांत पांडेय व भास्कर गोस्वामी ने भी उन्हें पूर्ण समर्थन दिया है।बैठक मे जिलाध्यक्ष उज्जवल जोशी,अक्कू वर्मा,नन्दन सिंह रावत,विजय कनवाल,गोकुल कनवाल,पूर्व छात्रसंघ महासचिव मंजीत रावत,पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषके बनौला,पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी,पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी,योगेश उप्रेती,गिरीश पांडेय,पंकज कनवाल,भास्कर गोस्वामी,निशांत पांडेय,उज्जवल नेगी,गोविन्द प्रसाद,राहुल फुलारा , पायल मेहरा,प्रिया,दिया,प्रियंका आर्या ,हिमांशु ढौंडियाल,गोविंद कुमार,प्रखर,कमल बोरा,नमन,दर्शन आदि छात्र मौजूद रहे।
