अल्मोड़ा-आज मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक की पुत्री अवनि बिष्ट के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण और सफाई अभियान में किया गया।मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट प्रधानाचार्या मंजू बिष्ट की पुत्री अवनि बिष्ट ने अपना जन्म दिवस पर पौधारोपण और सफाई अभियान में हिस्सा लिया। विदित हो कि विगत वर्षों से लगातार अपने जन्मदिन पर उनके द्वारा वृक्षारोपण एवं सफाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्य भागीदारी करते हैं।आज पौधारोपण और सफाई अभियान में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र/ छात्राओं,ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतीक बिष्ट,कनक नेगी,सार्थक जोशी,मयंक गैड़ा,मयंक पिलख्वल,ललित मोहन गैड़ा,अंशिका बिष्ट,रिद्धियांशी बिष्ट, कमल कुमार बिष्ट,अवनि बिष्ट,खुशी नेगी,वेदांश भंडारी,श्रीमती मंजू बिष्ट, गार्गी मेहता आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *