अल्मोड़ा-आज बद्रेश्वर वार्ड के सभाषद मनोज जोशी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता से मिला और लोअरमाल रोड खोल्टा से ऊपर की ओर बन रहे नाले की गुणवत्ता के सम्बन्ध में एक ज्ञापन दिया।ज्ञापन के माध्यम से सभाषद मनोज जोशी द्वारा कहा गया कि जिला योजना द्वारा लोअरमाल रोड से ऊपर की तरफ बन रहे नाले के लिए दस लाख रूपये स्वीकृत हुए थे जिसमें कार्यदायी संस्था प्रान्तीय लोक निर्माण विभाग है।सभाषद द्वारा विभाग पर आरोप लगाया गया कि नाले में बुसिले पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है और नाले को मानकों के हिसाब से नहीं बनाया जा रहा है।कई बार विभाग के सहायक अभियन्ता व अपर सहायक अभियन्ता को मौखिक रूप से व व्हाट्सएप के माध्यम से नाले में प्रयोग हो रही घटिया सामग्री के बारे में जानकारी दी गयी परन्तु विभाग की घोर लापरवाही से जनता के धन का दुरूपयोग हो रहा है।सभाषद द्वारा विभाग के अधिशासी अधिकारी को कहा गया कि यदि कार्य की गुणवत्ता को सही नही किया गया तो उनके द्वारा विभाग के खिलाफ स्थानीय लोगों के साथ धरना दिया जाएगा एवं इस सम्बन्ध में शाषन व विभाग से सम्बन्धित मंत्री को भी सूचित कराया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में सभाषद मनोज जोशी,लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभाषद अमित साह मोनू,सभाषद अर्जुन बिष्ट, वीरेन्द्र जीना व अन्य लोग उपस्थित रहे।
