अल्मोड़ा-आज कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती राधा बिष्ट के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी सहित समस्त कांग्रेसजन,महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।श्रीमती राधा बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का उत्थान केवल एक वर्ग विशेष का मुद्दा नहीं,बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक अधिकारों के साथ-साथ राजनीतिक मंचों पर भी बराबरी का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि आज समाज में जिस प्रकार से महिलाओं के खिलाफ घटनाएं हो रही हैं वह बेहद गंभीर विषय है।उन्होंने सरकार और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की ताकि महिलाएं सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं की समाज में बढ़ती भूमिका पर चर्चा की और महिलाओं के राजनीतिक क्षेत्र में अधिक से अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।महिला कांग्रेस की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि जब तक महिलाएं सक्रिय रूप से राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगी, तब तक उनका वास्तविक सशक्तिकरण संभव नहीं है।महिला कांग्रेस के 41वें स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेसजनों ने यह संकल्प लिया कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सामाजिक राजनीतिक भागीदारी को कांग्रेस पार्टी हमेशा प्राथमिकता देती रहेगी और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी,जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,प्रदेश अध्यक्ष सेवा दल शोभा जोशी,जिला महामंत्री गीता मेहरा,जिला महा मंत्री जया जोशी,किरन आर्या महिला मोर्चा,अनीता कन्नौजिया,फैमिना खान जिला उपाध्यक्ष,दीपा गोस्वामी,पुष्पा पांडे,जानकी पांडे,वैभव पांडे,शरद चंद्र साह,विनोद वैष्णव,गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जामंत्री पूरन सिंह रौतेला,आनन्द सिंह बिष्ट जिला उपाध्यक्ष,जगदीश चंद्र पांडे,बी के पांडे,अनामिका साह,ममता नेगी,आशा शर्मा,शांति कनवाल ,निर्मला कांडपाल,मंजू कांडपाल,इंद्र वर्मा,रजनी टम्टा,
दीपा साह नगर अध्यक्ष महिला आदि शामिल रही।
