अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भाजपा अल्मोड़ा के ज़िला अध्यक्ष महेश नयाल ने भाजपा उत्तराखंड की नवगठित प्रदेश टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।महेश नयाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में गठित यह नई टीम निश्चित ही संगठन को और अधिक मज़बूत करेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा ज़िले के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले से गौरव पांडे को प्रदेश मंत्री के रूप में दायित्व सौंपा गया है।यह दायित्व न केवल जिले के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है बल्कि पूरे क्षेत्र में संगठन की पकड़ और प्रभाव को और मजबूत करेगा।ज़िलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अल्मोड़ा जिले से गौरव पांडे को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से जिला संगठन को निश्चित ही लाभ मिलेगा और कार्यकर्ताओं की भागीदारी व जिम्मेदारी और भी बढ़ेगी।इसी क्रम में अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा,कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य,जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,महापौर अजय वर्मा,भाजपा जिला महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट,पूर्व ज़िलाध्यक्ष रवि रौतेला,ललित लटवाल,रमेश बहगुणा,अरविंद बिष्ट,बिट्टू कर्नाटक,गोविंद पिलख्वाल,गोपाल जीना,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल,राजीव गुरुरानी,उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी,मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक,त्रिलोचन जोशी, कैलाश गुरुरानी,मनोज तिवारी,अजय वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओबीसी मोर्चा,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट एवं नगर पदाधिकारियों,पूर्व नगर अध्यक्ष मोनू साह,राजेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों,जिले का सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों तथा ज़िले के सभी पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों ने भी गौरव पांडे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।सभी ने एक स्वर में कहा कि नवनियुक्त टीम और प्रदेश मंत्री गौरव पांडे निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए संगठन को नई दिशा देंगे और उत्तराखंड में भाजपा का परचम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *