अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष के अल्मोड़ा आगमन पर उन्हें स्थानांतरण एक्ट लागू कराने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता/पत्र लिखने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारियों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि विधानसभा में पारित एक्ट भी उत्तरांखड में लागू नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है और प्रदेश के हजारों कार्मिकों को एक्ट के क्रियान्वयन का इंतजार है। दुर्गम सुगम के आधार पर पदोन्नति हो सकती है तो उसी आधार पर स्थानांतरण क्यों नहीं। प्रदेश में सरकार की इस नीति के खिलाफ कार्मिकों में रोष व्याप्त है। नेता प्रतिपक्ष द्वारा इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से वार्ता/पत्र लिखने का आश्वासन दिया।शिष्टमंडल में अध्यक्ष डा मनोज कुमार जोशी, सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक, भगवत सिंह बगडवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिगंबर दत्त फुलोरिया, एन एम ओ पी एस उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष गणेश भंडारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर बारामंडल विधायक मनोज तिवारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *