अल्मोड़ा-अल्मोड़ा रेड क्रॉस समिति ने हवालबाग के विद्यालय में चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें समापन दिवस पर कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं रेडक्रॉस के पदाधिकारियो द्वारा छात्रों एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे गये जिनमें दस विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया एवं दो विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। रेडक्रास चेयरमैन आशीष वर्मा ने विद्यालय के समस्त लोगों का धन्यवाद किया।संचालन मनोज सनवाल ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ कपिल नयाल,डाजी सी दुर्गापाल, दीप जोशी,गिरीश मल्होत्रा,शंकर दत्त भट्ट,अनूप साह,मनोज भंडारी मंटू, महेश जोशी आदि उपस्थित रहे।
