अल्मोड़ा-क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान सिंह सतवाल ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर लमगड़ा विकासखंड में सड़कों के सुधारीकरण की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए पत्र में उन्होंने कहा है कि जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा विकासखंड के अन्तर्गत कई सड़के जानलेवा साबित हो सकती हैं।मेरधूरा से सत्यों,सत्यों से रालाकोट एवं सत्यों से कपिलेश्वर सड़क की हालत बहुत खराब है।वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहन चला रहे हैं। पूर्व में एक चालक की दुर्घटना में मृत्यु तक हो चुकी है। सरकार इतना टैक्स वाहन मालिकों और अन्य साधनों से लेती है लेकिन बाबजूद इसके विकास कार्यों की अनदेखी हो रही है। पत्र के माध्यम से कहा कि किसानों को की साल बीत जाने के बाद भी कटी भूमि का मुआवजा नहीं मिला पाया है जबकि विभाग को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है।कहा गया कि अति शीघ्र मुआवजे की राशि का वितरण हो तथा सड़कों के सुधारीकारण एवं डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ हो। पत्र के माध्यम से कहा गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार झूठी घोषना से स्थानीय जनता में काफी आक्रोश है। उक्त कार्यों की स्वीकृति, कार्य प्रारम्भ ना होने पर क्षेत्र वासियों के साथ आंदोलन, धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा।पत्र के माध्यम से स्पष्ट कहा गया कि एक सप्ताह में कोई लिखित आश्वासन ना मिलने पर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
