अल्मोड़ा-सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज भाजपा लमगड़ा की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे जिला महामंत्री दर्शन रावत उपस्थित रहे।जिला महामंत्री बनने के पश्चात प्रथम बैठक में लमगड़ा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह सिजवाली तथा कार्यशाला संचालन मंडल महामंत्री शंकर मनराल ने किया। बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे भाजपा उन्हें सेवा पखवाड़ा के रूप मनाएगी।बैठक में मण्डल उपाध्यक्ष नन्दन बिष्ट,गीता जोशी,हरीश नेगी,महामंत्री जगदीश रावत,शंकर मनराल , मण्डल मंत्री महिपाल नैनवाल, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश बिष्ट,भावना बिष्ट,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार,आई टी संयोजक प्रेम मेर, सोशल मीडिया संयोजक भारत फत्याल,पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरीश कपकोटी,पूर्व जिला मंत्री इन्द्र डसीला,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष नवीन ढैला,दिनेश ढैला,महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता ढैला,अल्पसंख्यक अध्यक्ष एडवीन व्हीलर,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्कर नैनवाल,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष हरीश सतवाल,पूर्व महामंत्री विजय सतवाल,पूर्व मण्डल मण्डल मंत्री संजय कनवाल, पंकज कपकोटी,भीम ढैला,रमेश कुमार,शक्ति संयोजक,बूथ अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
