अल्मोड़ा-आज जिला अस्पताल अल्मोड़ा में हर वर्ष 15 सितंबर को देशभर में मनाए जाने वाले इंजीनियर डे के उपलक्ष्य पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जनपद अल्मोड़ा के इंजीनियरिंग विभागों के 13 अभियंताओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया।इस उपलक्ष्य में जनपद अध्यक्ष दीपक सिंह मटियाली,जनपद सचिव प्रफुल्ल कुमार जोशी,प्रशांत पंत,सूरज रावत,दीपक तिवारी,हरीश बिष्ट,गौरव बिष्ट,मुकेश मिश्रा,हितांशी नैनवाल,रविंद्र रावत,वरुण पंत,अर्जुन नेगी,प्रकाश कन्याल,स्वाति पटवाल पुनीता रानी,दिनेश पंवार आदि इंजीनियर उपस्थित रहे।साथ ही इस उपलक्य पर रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा का भी विशेष सहयोग रहा जिसमें किशन गुरुरानी,नगर निगम पार्षद अमित शाह मोनू,अभिषेक जोशी आदि रहे।रक्तदान का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर खून की कमी ना हो और उस मरीज की जान बच जाए इस उद्देश्य से अभियंताओं द्वारा इंजीनियर डे को इस रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *