अल्मोड़ा-भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा के तत्वाधान मे मयंक पैलेस अल्मोड़ा में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रस्तावित सेवा पखवाड़ा की तैयारियों की समीक्षा की गई।यह पखवाड़ा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा और गरीबों,
वंचितों की सेवा पर केंद्रित होगा।पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ होने वाला यह सेवा पखवाड़ा सिर्फ कार्यक्रमों का आयोजन नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व,कृतित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज के गरीब,वंचित और शोषित वर्गों की सेवा का सुअवसर है।यह अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना का साकार स्वरूप होगा। सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान,वृक्षारोपण,रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर,प्रबुद्ध वर्ग संवाद, वोकल फॉर लोकल के तहत मेले-प्रदर्शनियां,युवाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं,मैराथन और प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल ने आगामी कार्यकर्मो की विस्तृत रुपरेखा रखी।उन्होंने कहा कि 16 सितंबर से मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन से उत्तराखंड मे कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाएगा और उन्होंने बताया कि इस दिन सभी बूथों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।साथ ही केक,मिष्ठान तथा गरीबों के बीच फल का वितरण किया जाएगा।17 सितम्बर को ब्लड डोनेशन केम्प लगाया जाएगा।21 सितंबर को पौधरोपण अभियान विद्यालयों एवं पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का शपथ कार्यक्रम होगा।19 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं दवा वितरण,20 सितंबर को जिला अस्तपाल एवं ब्लॉक स्तर पर रक्तदान शिविर,21 सितंबर को योग एवं खेलकूद प्रतियोगिता साथ ही नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को शिक्षा सहयोग अभियान जहां गरीब बच्चों को किताब-कॉपी वितरण,डिजिटल इंडिया अवेयरनेस कैंप का आयोजन होगा।23 सितंबर को किसान संवाद कार्यक्रम,जैविक खेती एवं उन्नत कृषि तकनीक पर चर्चा होगी।24 सितंबर को स्वच्छता अभियान,सार्वजनिक स्थानों की सफाई,नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा।25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती व विचार गोष्ठी,26 सितंबर को निशुल्क नेत्र जांच शिविर जहां दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया जाएगा।27 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत पर उद्यमिता कार्यशाला स्वरोजगार योजना की जानकारी,28 सितंबर को युवा सम्मेलन व विकसित भारत 2047 विषय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।29 सितंबर को महिला सम्मेलन नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता विषय पर कार्यक्रम होगा। साथ ही कुपोषण मुक्त भारत अभियान चलाया जाएगा।30 सितंबर को वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम,1 अक्टूबर को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता संकल्प रैली तथा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि सभा होगा।जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाएगी।सेवा पखचाड़ा का समापन समारोह जिले भर में स्वच्छता अभियान एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि इस दौरान ब्लड डोनेशन कैंप लगेंगे,मुफ्त हैल्थ कैंप लगेंगे तथा दिव्यांगों के लिए दिव्यांग सम्मेलन होगा।उनकी सहायता की जाएगी।मोदी मैराथन आयोजित कराई जाएगी।उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जिसको नहीं मिला है,उनको इनका लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा पेड़ भी लगाए जाएंगे।स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे।कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र भट्ट ने कहा कि सेवा पखवाड़े में नगर के सभी 35 बूथों मे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा. भाजपा ने देश और प्रदेश में बहुत से काम किए हैं।भाजपा सेवा के लिए काम करती है।भाजपा कार्यकर्ता जनता को बीच जाकर लोगों की सेवा करेंगे।बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल और रवि रौतेला ने भी सम्बोधित किया।बैठक का संचालन महामंत्री अर्जुन बिष्ट ने किया।बैठक मे पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल,जिला उपाध्यक्ष पूनम पालीवाल,जिला मंत्री मनोज जोशी,जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी,जिला कार्यालय प्रभारी सौरभ वर्मा,रणजीत सिंह भंडारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजा खान,जगदीश नगरकोटी, त्रिलोचन जोशी,रमेश धपोला,पार्षद आशा बिष्ट,पार्षद पूनम त्रिपाठी, पार्षद मीरा मिश्रा,पार्षद श्याम पांडे, पार्षद राहुल जोशी,नगर उपाध्यक्ष रक्षित कार्की,आशीष कुमार,दिनेश मठपाल,मीना नेगी,नगर मंत्री मीरा मिश्रा,कमल वर्मा,राहुल जोशी,आनंद भोज,मीडिया प्रभारी दीपक भंडारी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,नीरज साँगा आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
