सल्ट-आज वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने सल्ट विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के लिये सल्ट मंडल के बांगीधार शक्ति केन्द्र के भवाली बूथ में जनसंपर्क कर प्रचार प्रसार किया व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित जनसभा में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील जनता से की।उन्होंने कहा कि सल्ट में महेश जीना जी की जीत ही स्व० सुरेन्द्र जीना को सच्ची श्रद्धांजली होगी।बैठक के दौरान दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें वरिष्ठजनों द्वारा माला पहनाकर पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया गया। जनसभा कार्यक्रम में विधायक लोहाघाट पूरन फर्तयाल,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल,राज्य मंत्री राजेन्द्र अडथवाल,राज्य मंत्री दिनेश मेहरा,जिला पंचायत सदस्य मंजू रावत,जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत,शक्ति केन्द्र सह प्रभारी नरेन्द्र आगरी सहित शक्ति केन्द्र संयोजक मेहरबान सिंह,बूथ अध्यक्ष,सभी सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ता,बुजुर्गजन,मात्र शक्ति तथा नौजवान साथी उपस्थित रहे।