अल्मोड़ा-उत्तराखंड क्रांति दल की अल्मोड़ा इकाई ने एक पुलिस अधिकारी द्वारा युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और पहाड़ी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध जताया।इसी क्रम में उक्रांद की यूएसएफ और युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अधिकारी का पुतला दहन कर नाराजगी प्रकट की।पुतला दहन में जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, महानगर अध्यक्ष मोहित शाह, केंद्रीय मंत्री पान सिंह लटवाल, केंद्रीय संगठन मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपा जोशी, यूएसएफ के केंद्रीय प्रभारी जगदीश जोशी, पवन जमवाल, पुष्कर कुमार, अंकित राणा, अर्पित राणा, दीपक धामी और करण बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *