अल्मोड़ा-पवित्र कौशिकी नदी के तट पर बसे माता तुंगेश्वरी तीर्थ धाम के संत महापुरूष भगत जी महाराज को 28 अगस्त को श्री वृंदावन में हुए विभिन्न राज्यो के संतो का पट्टाभिषेक समारोह मे श्री श्री 1008 ऋषिवर भगत जी महाराज जी को महामंडलेश्वर की पदवी व उपाधि से विभूषित करने के उपरांत कल 6 सितंबर को तुंगेश्वरी माता तीर्थ धाम कौशिकी तट पर समस्त क्षेत्र वासियों के सहयोग से स्वागत अभिनंदन समारोह के साथ-साथ प्रातःकाल आज बजे से पूजन व 11 सुंदरकांड हवन व भजन का आयोजन किया गया साथ ही उनके भक्तो के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।उक्त कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय सप्त ऋषि अखाड़ा परिवार के ऋषिवर कैलाशानंद महाराज, वरिष्ठ महामंडलेश्वर,अन्तराष्ट्रीय प्रवक्ता ऋषिवर कृष्णचन्द्र काण्डपाल, अखाड़े के धर्माचार्य आचार्य लोकेश महाराज,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नवीन जोशी,लाल सिंह लटवाल,उमेद सिंह कनवाल,आचार्य नवीन चंद्र पंत, देवेंद्र मेहरा,दीपक धौनी,प्रेम मटियानी, राजेंद्र मेहरा एवं समस्त जनप्रतिनिधि आदि समस्त भक्तगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *