अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज एक कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय अल्मोड़ा में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।दीप प्रज्वलन मुख्य वक्ता प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री पुष्कर काला,
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,जिलाध्यक्ष महेश नयाल,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा गैड़ा, महापौर अजय वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस पखवाड़े के संयोजक जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट,सह-संयोजक कैलाश गुरुरानी,महिपाल बिष्ट एवं दीपक प्रकाश लाल साह हैं।मुख्य वक्ता पुष्कर काला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं बल्कि समाज और संगठन के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है। उन्होंने बताया कि यह पखवाड़ा 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा।इस अवधि में प्रस्तावित कार्यक्रम 17 सितम्बर को जिला स्तरीय रक्तदान शिविर,बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान,सामुदायिक केंद्र में प्रधानमंत्री का लाइव संबोधन,19 एवं 20 सितम्बर को प्रबुद्ध संवाद विषय नरेंद्र मोदी का जीवन एवं उपलब्धियाँ, विकसित भारत,21 सितम्बर को नमो मैराथन युवा मोर्चा द्वारा आयोजन,25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर संगोष्ठी विषय आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी विषय पर,27 एवं 28 सितम्बर को विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण,2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान एवं विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।कार्यशाला के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने विश्वास दिलाया कि सभी पदाधिकारी निस्वार्थ भाव से कार्य कर भारतीय जनता पार्टी को उच्च शिखर तक पहुँचाएँगे।इस कार्यशाला में पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला,रमेश बहुगुणा,अरविंद बिष्ट,ललित लटवाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल,दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट,देवेंद्र भट्ट, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, संदीप श्रीवास्तव,नरेंद्र प्रसाद, पूनम पालीवाल,जिला मंत्री श्रीमती अंजलि जोशी,सुनील बिष्ट,मनोज जोशी,विशन कनवाल,कमल बिष्ट,जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,जिला कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी,सह मीडिया प्रभारी प्रदीप नगरकोटी, संयोजक सोशल मीडिया कृपाल बिष्ट,सह संयोजक मदन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी,मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,विजय वर्मा,जगदीश डंगवाल,वीरेंद्र सिंह बिष्ट,जगमोहन सिंह,भुवन सिंह, वीरेंद्र चिलवाल,नरेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह मेहरा,तस्लीम अंसारी, गोविंद खोलिया,नगर उपाध्यक्ष दिनेश चंद मठपाल,भानु अधिकारी ,कुंदन सिंह बिष्ट, चंदनलाल टम्टा,मंडल अध्यक्ष मंगल रावत,धीरज सिंह नेगी, दीपक सिंह बिष्ट,बलवंत कुमार, दीपक कुमार,सुंदर मटियानी, दिनेश पांडे,बालम सिंह जड़ौत, सुरेश सिंह बोरा,सुंदर सिंह राणा, कुंदन सिंह,नंदन सिंह बिष्ट, कैलाश बोरा,खड़क सिंह नेगी,भारत भाकुनी,गोपाल सिंह गोंडा,महेंद्र सिंह मेहरा,हरीश प्रसाद,पूरन नाथ गोस्वामी, हेमचंद पांडे,कृष्णा भंडारी,राजा खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *