अल्मोड़ा-उत्तराखंड क्रांति दल की जिला इकाई अल्मोड़ा का अधिवेशन 7 सितंबर को नगर के एक होटल सभागार में संपन्न हुआ। अधिवेशन में सर्वसम्मति से दिनेश जोशी को जिला अध्यक्ष और मोहित शाह को महानगर अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में विक्रम सिंह बिष्ट और सुजीत टम्टा को जिला उपाध्यक्ष, अनिल कुमार को जिला महामंत्री और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपा जोशी को महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला उपाध्यक्ष के पद पर आशा आर्या का चयन किया गया। हवालबाग ब्लॉक अध्यक्ष पद पर गणेश मुस्युनी को चुना गया। अधिवेशन का संचालन गिरीश नाथ गोस्वामी ने किया, जबकि चुनाव अधिकारी की भूमिका केंद्रीय महामंत्री कुंदन सिंह बिष्ट ने निभाई। कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी पान सिंह लटवाल, कुंदन सिंह बिष्ट, जगदीश जोशी, किरण मेहरा, गीता रावत, किरण पाठक, गंगा लटवाल, कमला देवी, आनंद पाठक, भोपाल सिंह बिष्ट, पवन पाठक, ललिता आर्या, दिवास उपाध्याय, दीपक सिंह, पुष्कर कुमार, पवन जामियाल, वैभव शाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। अधिवेशन में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *