अल्मोड़ा-धौलछीना में रामलीला कमेटी की बैठक बीआरसी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक जमन सिंह मेहरा ने की। बैठक में पिछले वर्ष की कार्यकारिणी की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से उसे यथावत रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान चंदन सिंह मेहरा को पुनः अध्यक्ष चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष का रिक्त पद मोहन सिंह जीना को सौंपा गया। उपाध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी चंदन सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, दीवान मेहता और मनमोहन सिंह को दी गई। बैठक में वक्ताओं ने धौलछीना की ऐतिहासिक कुमाऊनी रामलीला को इस बार और अधिक भव्यता के साथ आयोजित करने पर जोर दिया। चर्चा के बाद तय किया गया कि तालीम की शुरुआत 17 सितंबर से की जाएगी, जबकि रामलीला का मंचन दीपावली के बाद 30 अक्टूबर से किया जाएगा। बैठक में चंद्र सिंह मेहरा, मोहन सिंह जीना, दीवान सिंह राणा, आनंद सिंह रावत, खड़क सिंह मेहरा, दरवान सिंह रावत, नारायण सिंह और भारत जोशी सहित कई लोगों ने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर राजेंद्र बोरा, राकेश मेहरा, प्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *