अल्मोड़ा-आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा द्वारा आयोजित कुमाउँनी भाषा निबंध प्रतियोगिता का आज मूल्यांकन हुआ जिसमे मूल्यांकन करने हेतु त्रिभुवन गिरी महाराज रंगकर्मी व वरिष्ठ कुमाउँनी कवि, नवीन सिंह बिष्ट कुमाउँनी कवि व वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।सोबन सिंह जीना परिसर के करीब 60 छात्र छात्राओं ने इस प्रतियोगिता मे प्रतिभाग किया है।अब इसका परिणाम 8 सितंबर को घोषित किया जाएगा जिसमे छात्र छात्राओं को प्राइज मनी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित व उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष आर्यन उज्जवल जोशी,पूर्व छात्रसंघ सचिव गौरव भंडारी ,पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी ,पंकज सिंह कनवाल ,भाष्कर गोस्वामी ,निशांत पांडेय,विशाल बिष्ट,गोविंद प्रशाद ,उज्जवल नेगी आदि छात्र मौजूद रहे।
