अल्मोड़ा-इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में आयोजित सब जूनियर तथा सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए।पदक विजेता खिलाड़ियों में सब जूनियर बालक वर्ग में निखिल वर्मा ने स्वर्ण पदक अंडर 27 किलोग्राम भार वर्ग में,सुधांशु मेहरा ने स्वर्ण पदक यू अंडर 38 किलोग्राम भार वर्ग में,अर्णव कंबोज ने कांस्य पदक 41 किलोग्राम भार वर्ग में सब जूनियर बालिका वर्ग में रिद्धियांशी बिष्ट ने रजत पदक 16 किलोग्राम भार वर्ग में श,आराध्या सिंह ने अंडर 18 किलोग्राम बालिका वर्ग में रजत पदक जीता।अंशिका बिष्ट ने कांस्य पदक 20 किलोग्राम भार वर्ग में तथा सीमा भारती ने कांस्य पदक 29 किलोग्राम भार वर्ग में जीता। सीनियर बालिका वर्ग में प्रियांशी बोहरा ने स्वर्ण पदक अंडर 73 भार वर्ग में,रितिका जोशी ने रजत पदक ओवर 73 किलोग्राम भार वर्ग में, बालिका वर्ग में योगिता मर्तोलिया अंडर 46 किलो ग्राम भार वर्ग, सीनियर बालिका वर्ग में मानसी बिष्ट कांस्य पदक अंडर 57 किलोग्राम में जीता। बालिका वर्ग में इस प्रकार उत्तराखंड की टीम ने प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण,4 रजत एवं 5 कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का नाम रोशन किया।सीनियर बालक वर्ग में साहिल चंद ने कांस्य पदक ओवर 80 किलोग्राम भार वर्ग में जीता।टीम के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे लगातार मेहनत और मार्गदर्शन देने वाले टीम कोच मयंक दीक्षित,टीम कोच कमल कुमार बिष्ट,टीम कोच अन्नत बिष्ट (पूमसे),महिला टीम कोच कुमारी काजल कांडपाल तथा टीम कोच हरि सिंह का अहम योगदान रहा।उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह,सचिव रवि शंकर सिंह फर्सवाण,दयाल सिंह,उपाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा,सदस्य प्रदीप कुमार जोशी, साई इंचार्ज नीरज कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।टीम कोच एवं अल्मोड़ा एसोसिएशन पंजीकृत डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष एवं पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी राष्ट्रीय पदक विजेता ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता का आयोजन उड़ीसा के कटक में जवाहर लाल नेहरू इनडोर स्टेडियम कटक उड़ीसा में दिनांक 28 अगस्त से 2 सितंबर तक सब जूनियर राष्ट्रीय एवं सीनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर के मार्ग दर्शन में सम्पन्न हुआ। द्रोणाचार्य अवॉड पुरस्कार विजेता प्रशिक्षक क्रिकेट लियाकत अली खान, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, एस एस पी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा, क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा,मनोज सनवाल,आशीष वर्मा,प्रदीप कुमार जोशी सचिव डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।
