अल्मोड़ा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अभद्र टिप्पणी करने का आरोप कांग्रेस पार्टी पर लगाते हुए भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन किया गया।इस दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने बिहार में राहुल गांधी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनकी दिवंगत मां को गाली देने की कड़ी निंदा की।उन्होंने कहा कि यह अपमान न केवल मोदी जी की मां का है बल्कि पूरे माताओं और महिलाओं का अपमान है।लीला बोरा ने राहुल गांधी को भी अश्लील भाषा इस्तेमाल करने पर आड़े हाथ लिया और कहा कि ऐसी भाषा बोलने वाले चुनाव में खाली हाथ वापस जाते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि नारी को भारत में देवी माना जाता है इसलिए मृत महिला का अपमान अशोभनीय है।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने भी बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली देने की कड़ी निंदा की।उन्होंने कहा यह नकारात्मक, घृणित राजनीति है जो कांग्रेस को गर्त में ले जाएगी।विनीत बिष्ट ने कहा जितनी गाली कांग्रेस देगी,उतना कमल खिलेगा और राहुल गांधी को पीएम मोदी और उनकी मां से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत अशोभनीय है और वे इसकी निंदा करते हैं।कार्यक्रम मे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष तारा जीना,नगर उपाध्यक्ष दीपा अधिकारी,भाजपा
नेत्री कमला तिवारी,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरूरानी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व नगर अध्यक्ष व महामंत्री मनोज जोशी,नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,पूरन रावत,घनश्याम तिवारी,कृष्ण बहादुर सिंह,सागर वर्मा, रंजीत भंडारी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *