अल्मोड़ा-शहीद स्मारक धामदेव में आज शहीद नर सिंह एवं टीका सिंह की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अंग्रेजों से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है।शहीद टीका सिंह धामदेव अल्मोड़ा जनपद के लमगड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक प्रतिष्ठित स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह में हिस्सा लिया और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया।टीका सिंह का नाम उन गिने-चुने स्थानीय नायकों में आता है जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।सालम क्रांति दिवस पर आज बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला गया तथा स्वतंत्रता के लिए किए गए उनके बलिदान को याद किया गया।इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।इसके पश्चात उन्होंने शहीद स्मारक प्रांगण में लगे विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए।इस बहुउद्देशीय शिविर से करीब 770 लोगों लाभान्वित हुए। जिसके अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र, जानकारी,निस्तारण,दवाएं, उपकरण देकर आदि के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग अल्मोड़ा में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों को मंत्रमुग्ध किया।कार्यक्रम का संचालन प्रताप राम ने किया।इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, उपजिलाधिकारी संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी,स्थानीय जनता तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *