अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरन्बस सिंह,सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के थाना प्रभारीयों मय पुलिस टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इस दौरान पिछले दो दिनों में यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 84 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर 40,500 रुपए संयोजन शुल्क लिया गया।साथ ही बिना सत्यापन फेरी/मजदूरी करने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *