अल्मोड़ा-हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत बज्जगल गांव में रविवार को एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन समाजसेवी जीवन सिंह तड़ागी की पहल पर किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।शिविर में ग्रामीणों को खून की जांच,शारीरिक जांच सहित अन्य परीक्षणों की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई गई। साथ ही मरीजों को जरूरी दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।इस अवसर पर जीवन सिंह तड़ागी की पत्नी व बज्जगल क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता तड़ागी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सीमित रहती है, ऐसे शिविर लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं।ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए जीवन सिंह तड़ागी व विनीता तड़ागी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के शिविर आगे भी लगाए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *