सल्ट-सल्ट उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला द्वारा सल्ट विधानसभा के सभी मंडलो का दौरा किया गया।रवि रौतेला ने कहा कि सल्ट क्षेत्र की सम्मानित जनता मातृशक्ति व युवा शक्ति भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जनता के दिलों में राज करने वाले स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह जीना जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का मन बना चुके है एवम् 17 अप्रैल को स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह जीना के बड़े भाई व बीजेपी प्रत्याशी महेश जीना को भारी मतों से विजयी बना कर सल्ट के विकास को आगे बढ़ाने व रुक गये कामों को गति देने का काम करेंगे।श्री रौतेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी अब बहुत ज्यादा जिम्मेदारी है कि सब मिलकर स्व० सुरेन्द्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को सल्ट विधानसभा से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें व उनके द्वारा छुटे अधूरे कार्यो को पूरा करें।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने सल्ट विधानसभा के शक्ति केंद्रों में जाकर कहा कि हमें सरकार द्वारा जनहित के किये जा रहे कार्यों को आम जन तक पहुँचाना होगा।उन्होंने कहा सल्ट विधानसभा के लिए स्व० सुरेन्द्र सिंह जीना ने अनेक ऐसे कार्य किये जो मील के पत्थर साबित होंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी अतिमहत्वपूर्ण है।ये कार्यकर्ता जहाँ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को पार्टी के वरिष्ठ जनों तक पहुचने का कार्य करते है,वही आम जन तक सरकार की तमाम योजनाओं को ले जाने का कार्य करते हैं इसलिए हमारे वरिष्ठ नेता कहते है बूथ जीता,चुनाव जीता और इन सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत सल्ट उपचुनाव सहित 2022 के विधानसभा चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी अपने सारे पुराने मिथक तोड़ेगी व सरकार बनाएगी।जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि अभी तक उन्होंने जितने बूथों का भ्रमण किया है उन बूथों की जनता महेश जीना को जिताने का स्पष्ट मन बना चुकी है और इस उपचुनाव में महेश जीना भारी बहुमत से विजयी होंगे।उन्होंने कहा कि महेश जीना की जीत ही स्व० सुरेन्द्र सिंह जीना को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।