अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में दिनांक 21.08.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी,थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में अपर उनि तनुजा हयांकी व मकानि द्रौपदी सुयाल द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल अल्मोड़ा में मॉल स्टॉफ के साथ-साथ उपस्थित सभी आमजनों को आधुनिक साइबर फ्रॉड के तौर-तरिके,नशा मुक्ति,घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न,बाल विवाह एवं महिला अपराध,यातायात के नियम एवं नवीन कानून के संबंध में जागरूक कर अपने आस-पास के लोगों को भी सतर्क एवं जागरूक करने हेतु बताया गया।इसके अतिरिक्त डायल 112,महिला हेल्प लाईन नंबर 1090,साइबर हेल्पलाइन नंबर1930,चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098,आपदा हेल्पलाइन नम्बर 1070 के संबंध में विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया।
