अल्मोड़ा-इंडिया ताइक्वांडो के तत्वावधान में सब जूनियर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 जो कि उड़ीसा कटक के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में दिनांक 28 अगस्त से 30 अगस्त ‌2025 तक संपन्न होनी सुनिश्चित हुई है उक्त प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की ताइक्वांडो टीम के साथ अल्मोड़ा जिला से अंशिका बिष्ट,प्रतीक बिष्ट,ललित मोहन गैड़ा एवं रीद्यांशी बिष्ट चयनित हुए हैं एवं पुरुष टीम कोच कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट,राष्ट्रीय रेफरी एवं प्रशिक्षक,राष्ट्रीय पदक विजेता एवं महिला टीम कोच कुमारी काजल कांडपाल राष्ट्रीय रेफरी,ब्लैक बेल्ट पदक विजेता नियुक्त किए गए हैं। डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप कुमार जोशी ने बताया कि विगत माह में सम्पन्न राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कि देहरादून में सम्पन्न हुई के चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ी बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में सब जूनियर वर्ग में उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम के साथ अल्मोड़ा जिले के चार ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन सचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण एवं अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम सहित टीम, कोच एवं टीम मैनेजर को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।उत्तराखंड ताइक्वांडो टीम कोच कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभा कर रहे उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो टीम में कुल‌ 22 सदस्य अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा जिला कीड़ा अधिकारी,द्रोणाचार्य अवार्ड लियाकत अली खान,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा,रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य मनोज सनवाल, डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के सचिव प्रदीप कुमार जोशी,गिरीश मल्होत्रा,हरीश कनवाल,आशीष वर्मा,दयाल सिंह,राज्य दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट,भारतीय जनता पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष लीला बोरा एवं कांग्रेस पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं योग प्रशिक्षक अन्नत बिष्ट, दीक्षा कांडपाल,ताइक्वांडो कोच एवं योग साधक सहित खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभ कामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *