अल्मोड़ा-कांग्रेस द्वारा गैरसैण में संपन्न विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित व्यवहार किए जाने एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भाजपा अल्मोड़ा ने काग्रेस पार्टी व कांग्रेस विधायको का चौघानपाटा में पुतला दहन किया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद,कांग्रेस विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि कांग्रेस के विधायको द्वारा मानसून सत्र नही चलने दिया गया जिस कारण जनता से जुडे मुद्दे विधानसभा में नहीं उठ सके।वक्ताओ ने कहा कि कांगेस विधायकों के कृत्यो से उत्तराखंड की जनता आहत है। कहा कि कांग्रेस ने पंचायत चुनावो मे मिली हार से भी सबक नही लिया है। वक्ताओ ने कहा कि जनता ने 2027 के विधान सभा चुनावो मे फिर से काग्रेस पार्टी को फिर सबक सिखाने का मन बना लिया है।हमारी उत्तराखंड की युवा पीढी भी कांग्रेस के ऐसे गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से आहत हुई है।आज पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल,पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,महापौर अजय वर्मा,पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल,निवर्तमान कोऑपरेटिव बैक अध्यक्ष ललित लटवाल,सिकन्दर पवार,नगर अध्यक्ष विनित बिष्ट,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भडारी,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट,पूर्व नगर महामंत्री एवं पार्षद अर्जुन बिष्ट,पार्षद अभिषेक जोशी,देवेन्द्र भट्ट,पूर्व सभासद मनोज जोशी,रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य मनोज सनवाल,स्वास्थ्य विभाग मंत्री प्रतिनिधि जगदीश नगरकोटी,दिनेश मठपाल,नगर उपाध्यक्ष दीपा अधिकारी,कमला तिवारी,कविता वर्मा,ममता साह,हरीश कनवाल,ग्रामीण मडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी,मनोज तिवारी,सुनील कर्नाटक,नगर उपाध्यक्ष आनंद भोज,पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष मनोज बिष्ट,संदीप श्रीवास्तव,प्रधान किशन बिष्ट,मनीष जोशी,नरेन्द्र बिष्ट,आशीष कुमार,सतपाल बिष्ट,ललित मेहता,आनंद कनवाल,हयात बिष्ट,कमल वर्मा, पवन जोशी,नीरज सांगा,रमेश लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
