अल्मोड़ा-आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को कांग्रेस कार्यालय चौघानपाटा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का 81 वे जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान को देखते हुए एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की गई।गोष्ठी की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एवं संचालन नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।गोष्ठी में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे जिनका जन्म 20 अगस्त 1944 को बॉम्बे महाराष्ट में हुआ था।सन 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की हत्या के बाद भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे।स्वर्गीय राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में नई क्रान्ति लाने का काम किया।उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण कार्य सूचना प्रौद्योगिकी एवं पंचायत एक्ट को मजबूत करने का काम किया जिस कारण आज देश में 18 के नौजवान को मत देने का अधिकार मिला।इस अवसर पर उपस्थित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी सबसे कम उम्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने।इसके साथ ही सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत देश के लिए उन्होंने अनेकों महत्वपूर्ण कार्य किए जिसका लाभ आज भारत देश ही नहीं पूरा विश्व ले रहा है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज,पूर्व नगरपालिका प्रकाश चन्द्र जोशी,जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी राधा बिष्ट,अल्मोड़ा अर्बन कॉपरेटिव बैंक लि के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल,पूर्व नगरपालिका अध्यक्षा शोभा जोशी,नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पी सी भी सदस्य गोपाल सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रचार विभाग डॉ मनोज कुमार जोशी,पूर्व दर्जामंत्री पूरन सिंह रौतेला,महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष प्रीति बिष्ट,बी के पांडे आई टी प्रभारी सेक्शन,एन डी पाण्डे,आनन्द सिंह बिष्ट,दिनेश पिलख्वाल,परितोष जोशी,हरीश भट्ट, एडवोकेट मोहन देवली,एड नितिन रावत,एम एस राजपूत,किरन आर्या, केवलानंद भट्ट,फेमिना खान आदि उपस्थित थे।
