अल्मोड़ा-डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष कमल कुमार बिष्ट पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी एवं प्रशिक्षक राष्ट्रीय पदक विजेता एवं सचिव प्रदीप कुमार जोशी ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षक राष्ट्रीय रेफरी ने अल्मोड़ा में आयोजित अस्मिता ताइक्वांडो लीग 2025 भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही खेलो इंडिया के तहत महत्वपूर्ण एवं प्रभावी योजना महिला सशक्तिकरण खेल से ही है पहचान खेल नारे के साथ खिलाड़ियों के विकास के लिए एक सुनहरा अवसर और बड़ा मंच देने का प्रयास किया है।इसी गाइडलाइन के तहत इंडिया ताइक्वांडो के दिशा निर्देश एवं उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा द्वारा पहली बार अल्मोड़ा में आयोजित अस्मिता ताइक्वांडो लीग 2025 के समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा मुख्य अतिथि के तौर पर,लीला बोरा भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अतिथि के तौर पर,लियाकत अली द्रोणाचार्य अवार्ड,दिगंबर फुलोरिया अध्यापक के द्वारा अपने अपने संबोधन में इस प्रतियोगिता को महिलाओं के हित में बताया तथा विभिन्न भार वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को मैडल देकर सम्मानित किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष वर्मा,दीप जोशी,राधा बिष्ट जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी,कुंदन कुमार बिष्ट उपाध्यक्ष हवालबाग मंडल, दीपक कांत पांडे उपाध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा कार्यक्रम में शामिल रहे। निर्णायक मंडल में गुंजन पांडे अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता,राष्ट्रीय रेफरी,थर्ड डिग्री ब्लैक बेल्ट एवं गौरव सिंह अंतराष्ट्रीय पदक विजेता प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय रैफरी प्रतियोगियों के निर्णायक रहे।नीरज कुमार साईं कोच काशीपुर पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुए।निर्णायक मंडल की मुख्य टेक्निकल टीम इन्चार्ज के रूप में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी गौरव सिंह,हरिद्वार से नीरज कुमार,साई सेंटर काशीपुर के अस्मिता ताइक्वांडो लीग पर्यवेक्षक रहे।दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता अस्मिता ताइक्वांडो लीग 2025 के टेकक्निकल ऑफिशियल के रूप में निर्णायक मंडल में विभिन्न जिलों से आए हुए ऑफिशियल टेक्निकल ऑफिशल में अनन्त बिष्ट,कुमारी दीक्षा कांडपाल,जी पी पंकज,किशोर कुमार आदि रहे।मुख्य अतिथि दर्जामंत्री गंगा बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि ताइक्वांडो खेल महिलाओं के लिए सशक्त माध्यम है तथा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।आज इसमें सरकार द्वारा सुनहरा भविष्य खिलाड़ी के रूप में कोच के रूप में और विभिन्न संस्थाओं और अर्ध सरकारी,निजी क्षेत्रों, सरकारी नौकरियों क्षेत्र में सरकार के द्वारा नौकरियों में आरक्षण और कोटा तय किया गया है।अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बड़े मंच आज विभिन्न स्तरों पर प्रदान किया जा रहे हैं। जिसमें से एक खेलो इंडिया के तहत अस्मिता ताइक्वांडो लीग प्रमुख है। इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर एवं उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अस्मिता ताइक्वांडो लीग कार्यक्रम आयोजन किया गया।सचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है।इस दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा के पदाधिकारी किरन जोशी उपाध्यक्षा,पंकज कुमार कोषाध्यक्ष,भूमित सिंह सलाल सदस्य,अन्नत बिष्ट उपसचिव,मीरा रायल सदस्य,राजेंद्र सिंह मेहता सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में श्रीमती राधा बिष्ट महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी, सी एल वर्मा,मनोज सनवाल,डॉ जे सी दुर्गापाल,आशीष वर्मा,महेंद्र सिंह, कुंदन कुमार बिष्ट,श्रीमती किरन जोशी,श्रीमती गीता बिष्ट,दीपक वर्मा, हरीश कनवाल,लतिका भंडारी आदि उपस्थित रहे।
