अल्मोड़ा-आज आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा द्वारा एल एल एम में एंट्रेंस के माध्यम से प्रवेश कराने हेतु व दुबारा रजिस्ट्रेशन शुरू करने की मांग की।आर्यन छात्र संगठन ने आज कुलपति सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौपा।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि छात्रों का कहना है कि वे सब संशय मे है कि प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे या प्रवेश परीक्षा के आधार पर?उन्होंने मेरिट के आधार को निराधार बताया व एंट्रेंस कराने की मांग की व साथ ही कई छात्र रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए है उनके लिए पुनः पोर्टल खोलने की मांग की।ज्ञापन देने मे पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला,पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी,गिरीश पांडेय,पंकज सिंह कनवाल,हेमंत मेहरा,निशांत पांडेय,राहुल फुलारा,गोविन्द प्रसाद,प्रदीप भाकुनी,रोहित बोरा,मोहन चौहान,विनय कनवाल,उज्जवल नेगी आदि छात्र मौजूद रहे।इस सम्बन्ध में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट का कहना है कि उन्होंने शासन को छात्रों की उक्त समस्या के सम्बन्ध में सूचित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ विद्यार्थियों के हित में जो भी आवश्यक होगा उसके लिए कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता है।
