अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा0में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप ज्यादा व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से सामाजिक सांस्कृतिक संस्था क्रिएटिव उत्तराखंड म्यर पहाड़ के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट और क्रिएटिव उत्तराखंड-म्योर पहाड़ की ओर से दयाल चंद्र पांडे ने हस्ताक्षर किए।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एमओयू के बाद हेल्थकेयर, बैंकिंग,सॉफ्टवेयर,पर्यटन और होटल मैनेजमेंट जैसे रोजगारपरक व्यावसायिक पाठ्यक्रम से जुड़ने वाले छात्र छात्राओं को पढ़ाई के दौरान अपने पाठ्यक्रम से जुड़े विशेषज्ञों के अनुभवों से जुड़ने का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।उद्योगों की जरूरतों को समझते हुए समय समय पर आधुनिक तकनीक को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि क्रिएटिव उत्तराखंड म्योर पहाड़ के साथ हुए इस एमओयू में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए सहयोगी साझेदारी,बेहतर कॉरपोरेट और औद्योगिक संबंधों में साझेदार,जरूरतमंद विद्यार्थियीं के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सहायता, स्थानीय भाषा संवर्धन,कॉलेज की आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ और पेशेवर व्याख्यान की व्यवस्था,सी एस आर फंड में सहयोग,सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करने की संभावना को तलाश करना,शोधकर्ताओं की रुचि के लिए पांडुलिपि, पुस्तक,ऑडियो,ताम्रपत्र,मानचित्र आदि का संरक्षण और डिजिटल रूपांतरण,दूरदराज के क्षेत्र में पुस्तकालय और मार्गदर्शन केंद्र खोलना,बुद्धिमत्ता,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,रोबोटिक्स,ड्रोन तकनीक आदि का पाठ्यक्रम में शामिल करने आदि जैसे उद्देश्यों को शामिल किया है।क्रिएटिव उत्तराखंड संस्था के अध्यक्ष दयाल पांडे ने बताया कि इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पढ़े हुए छात्र देश विदेश में रहते हुए अपने अनुभवों का लाभ वर्तमान विद्यार्थियों को देना चाहते हैं।उनकी संस्था कोशिश करेगी कि ऐसे प्रवासी लोगों को उनके पेशे के अनुसार विद्यार्थियों के साथ जोड़ा जाए।यह संस्था लोकभाषा संरक्षण,डिजिटलाइजेशन, संस्कृति संवर्धन,डॉक्यूमेंटेशन और पढ़ने लिखने की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य पिछले 20 साल से निरंतर कर रही है।इस दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज शाह,क्रिएटिव उत्तराखंड के सचिव हेम पंत,डॉ ललित चंद्र जोशी,वैयक्तिक सहायक विपिन चंद्र जोशी,गोविंद मेर,तरविंदर सिंह,दरपान सिंह मेहता आदि उपस्थित रहे।
