अल्मोड़ा-अस्मिता ताइक्वांडो लीग 2025 भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु इंडिया ताइक्वांडो के दिशा निर्देशन में उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो अल्मोड़ा द्वारा आयोजित अस्मिता ताइक्वांडो लीग 2025 का आयोजन अल्मोड़ा में प्रथम बार किया जा रहा है।खेल से ही है पहचान नारे के साथ छात्राओं एवं महिलाओं के चौमुखी विकास एवं उन्हें प्रथम अवसर और बड़ा मंच देने के उद्देश्य से भारत सरकार का यह उद्देश्य प्रभावी एवं महत्वपूर्ण है।खेल और खिलाड़ियों के भविष्य विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान सशक्तिकरण हेतु यह आत्मरक्षा की विद्या व ताइक्वांडो खेल बालिकाओं को सुरक्षित एवं प्रभावशाली बनाता है।अल्मोड़ा में पहली बार राज्य स्तरीय दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता अस्मिता ताइक्वांडो लीग 2025 दिनांक 18 और 19 अगस्त 2025 को अल्मोड़ा के दि होटल शिवालिक इन मुख्य हॉल नियर विशाल मेगा मार्ट अल्मोड़ा में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जहां शारीरिक क्षमता और मानसिक विकास को विकसित करने और ऊंचा और अच्छा करने में ताइक्वांडो खेल कारगर साबित हैं। वहीं महिलाओं के लिए सुरक्षा की दृष्टि से विपरीत परिस्थितियों में यह आत्मरक्षा हेतु वरदान है।इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य भारतवर्ष की प्रत्येक (बालिका /महिला )तक सुरक्षा की दृष्टि से शारीरिक एक मानसिक विकास के लिए खेलों में रुचि बढ़ाने के लिए यह एक सशक्त व प्रभावी माध्यम बन गया है।हमारा मंच और अवसर देने का यह सार्थक प्रयास और उद्देश्य है।अस्मिता लीग ताइक्वांडो 2025 दो दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 250 ताइक्वांडो खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है और वही 25 सदस्यों का निर्णायक मंडल दल टेक्निकल टीम द्वारा इस प्रतियोगिता का संचालन कर प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कमल कुमार बिष्ट (अध्यक्ष) पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रेफरी राष्ट्रीय पदक विजेता, प्रशिक्षक तथा प्रदीप कुमार जोशी सचिव ने बताया कि हमने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों ताइक्वांडो खेल से जुड़े हुए सभी संस्थाओं,कोच एवं खिलाड़ियों,अभिभावकों को सूचित और जागृत कर अधिक से अधिक संख्या में बालिकाओं के प्रतिभाग हेतु सूचना दी गई है।वहीं राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी महिला खिलाड़ी सम्मानजनक स्थिति प्राप्त कर रही है।वे आज हर क्षेत्र में और खेलो में पदक जीतकर नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।यह हमारे लिए गर्व का विषय है और आनंद की अनुभूति देता है कि आज हमारी बालिकाएं हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है लेकिन वही विपरीत परिस्थितियों और असुरक्षा का माहौल भी अपना विकराल रूप धारण करते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरत है हमें अपनी बेटी बहन,बच्चों को बालिकाओं को सुरक्षा की दृष्टि से ऐसी विधा में सुरक्षा हेतु ताइक्वांडो खेल बालिकाओं के लिए वरदान साबित हुआ है और जरूरत हैं कि खेल और सुरक्षा की दृष्टि से ताइक्वांडो अति आवश्यक है।कार्यक्रम हेतु उत्तराखंड ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह सचिव,रवि शंकर सिंह फर्स्वाण और इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर ने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी और व्यवस्थित और अनुशासित कार्यक्रम हेतु दिशा निर्देशन दिए हैं और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
