अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन अल्मोड़ा के जिला सचिव व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना धीरेन्द्र कुमार पाठक ने विभिन्न विद्यालयों में स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल होते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन ही सच्ची देशभक्ति है। छात्र छात्राओं से भी सामाजिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षा से ही मानव मनुष्य बनता है शिक्षा ही समाज निर्माण में सहायक है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।धीरेन्द्र कुमार पाठक मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय,श्री श्री मां आनंदमई राजकीय इंटर कालेज धौल छीना,श्री श्री मां आनंदमई पब्लिक स्कूल भैंसियाछाना,मिशन नौगांव विद्यालय नौगांव रीठागाड़,राजकीय इंटर कालेज खाटबे में स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप श्री श्री मां आनंदमई राजकीय इंटर कालेज धौल छीना के छात्र छात्राओं को तीन हजार व श्री श्री मां आनंदमई पब्लिक स्कूल धौल छीना अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं को दो हजार की धनराशि प्रोत्साहन धनराशि, मिशन नौगांव रीठागाड़ विद्यालय को एक हजार कुल छः हजार की धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप दी गई।उन्होंने सभी देशवासियों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी है।
