अल्मोड़ा-स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के सौजन्य से विक्टर मोहन चौक चौक बाजार में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। विगत 6 सालों से व्यापार मंडल द्वारा ध्वजारोहण का आयोजन किया जाता है जिसमें व्यापार मंडल अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिले के संरक्षक दीप लाल साह,जिला उपाध्यक्ष मोहन कनवाल,जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी,जिला अध्यक्ष सुशील साह,नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,वरिष्ठ व्यापारी जब्बार,अधिवक्ता विनोद तिवारी,पूर्व सभासद किशन लाल ने अपने विचार रखे और सभी व्यापारियों को एक माला में पिरोए रहने के लिए कहा।संचालन संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल और जिला मंत्री अमन नज्जोन ने किया।जिलाध्यक्ष सुशील साह द्वारा समस्त व्यापारियों और आमजनमानस का आभार व्यक्त किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व नगर उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे,नगर कोषाध्यक्ष कार्तिक साह,जिला मंत्री अतुल पांडे,जिला संगठन मंत्री ललित मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष पवन साह,जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की,पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश पलनी,जिला मंत्री हेमंत रावत,जिला कोषाध्यक्ष कौशिक पांडे,व्यापारी युवम वोहरा,कमल तिवारी,दीपक साह,पीयूष तिवारी,मोहन भंडारी,मनोज वर्मा,अंकित गुप्ता,विक्की,आशु भट्ट,कशिश,रंजन गुफ्ता,हिमांशु जोशी,पप्पू जोशी,चंदन लाल टम्टा,राजा पांडे,राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *