अल्मोड़ा -नगर में मुख्य डाकघर के सामने आज पिज्जा हब प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। पिज्जा हब प्रतिष्ठान के स्वामी मुकेश अधिकारी ने बताया कि पिज्जा हब में किफायती दरों पर लोगों को स्वाद का जायका मिलेगा। उन्होंने बताया कि पिज्जा हब में वेज और नान वेज दोनों तरह के पिज्जा उपलब्ध हैं।यदि आप भी हैं पिज्जा के शौकीन तो पिज्जा हब के स्वाद का जायका ले सकते हैं। पिज्जा हब का शुभारंभ व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्ष जया साह ने किया।इस अवसर पर जया साह कै अलावा पिज्जा हब के स्वामी मुकेश अधिकारी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,विवेक साह बाबी, सुदर्शन साह,डा दीपक सिंह,परीक्षित परिहार,हंसा बिष्ट,सपना नयाल आदि उपस्थित रहे।


