जागेश्वर-बुद्ववार को जागेश्वर विधानसभा के लमगड़ा ब्लाक ग्राम तोली,ग्राम भांगादेवली,ग्राम बघाड़ में बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन किया गया।इस अवसर पर लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल भी उपस्थित रहे।तीन बूथ कमेटियों के गठ न में ग्रामीणों ने पूरे जोश के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं को काटने का आरोप लगाया।वक्ताओं ने लगातार आसमान छूती महंगाई पर भी गहरी चिन्ता व्यक्त की।बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्ष जलना पूरन पाण्डे,शिवराम आर्या,क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश डसीला,रमेश मेलकानी, प्रधान नाटाडोल जीवन चन्द्र, पूर्व प्रधान तोली जगदीश राम,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चन्द्र मोहन तोलिया,उपप्रधान चन्दन सिंह,पूर्व प्रधान पप्पू बगडवाल,मदनराम,चनीराम,गोपालसिंह, बचीराम,नरेन्द्र प्रसाद,त्रिलोक सिंह,प्रताप सिंह,सुन्दर लाल,राजेन्द्र सिंह,चन्दन सिंह देवली,नन्दी देवी,बाली राम,कुन्दन सिंह,गोपाल दत्त, हरीश चन्द्र, चनरराम,दीवानराम,पूरन सिंह डसीला,राजेन्द्र सिंह,जसवंत सिंह,त्रिलोक सिंह,नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।इस अवसर पर सभी ने नवगठित बूथ कमेटी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दी और कांंग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर ग्रामीणजनों द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल के द्वारा किये गये विकास कार्यों की भी सराहना की गयी।इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने कहा कि मतदाता को निश्चित रूप से सरकारों के कार्यों की विवेचना करनी चाहिए एवं उसके बाद अपने मत का सही उपयोग करना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लगातार जनहितकारी योजनाओं को काटने का काम किया है जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को देगी।
