अल्मोड़ा-आज एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 24 यूके बालिका वाहिनी की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (ले)डॉ ममता पंत के निर्देशन में एक संयुक्त रैली का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व एस एस जे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के शोध एवं प्रसार निदेशक प्रो जगत सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।इस तिरंगा रैली में 24 यूके बालिका वाहिनी एनसीसी एवं 77 यूके वाहिनी एनसीसी,परिसर के छात्र, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रतिभागिता की।पूरा परिसर भारत माता की जय,तिरंगे झंडे की जय के नारो से गुंजायमान हो उठा।कैडेट्स में देशप्रेम का जोश देखने लायक था।प्रो जगत सिंह बिष्ट द्वारा छात्रों में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल कर राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक कर हर घर मे ससम्मान तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया गया।तत्पश्चात प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स,छात्रों,अध्यापको एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे से दूर होने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा संकल्प है जो हमारे समाज को स्वस्थ और खुशहाल बनाने में मदद करता है।अतः हमें अपने राष्ट्र को नशा मुक्त करने के लिए अपनी क्षमतानुसार हर संभव प्रयास करना चाहिए।इस अवसर पर डी एस डब्लू प्रो शेखर चन्द्र जोशी, कुलानुशासक डॉ दीपक सागर, प्रो निर्मला पंत,प्रो मधुलता नयाल,प्रो रूबीना अमान,प्रो अरसद,डॉ सबीहा नाज,डॉ प्रतिभा,डॉ ललित जोशी एवं अन्य अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *