अल्मोड़ा-नन्दा देवी मेला अल्मोड़ा 2025 का आगाज 27 अगस्त 2025 से 3 सितम्बर 2025 तक विधि विधान से सम्पन्न होने जा रहा है।माँ नन्दा देवी पूजन की रूप रेखा आचार्य द्वारा तय कर ली गई है।इस बार के मेले को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए नगर के अनेक स्थानों में सास्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताये आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक संयोजक तारा चन्द्र जोशी ने बताया कि कुंमाऊ की संस्कृति को सजोने के लिए इस वर्ष ऐपण,मेहन्दी,विद्यालय स्तरीय कला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी एवं नगर व खास प्रजा के प्रत्येक वार्ड एवं ग्राम सभा से दस दस सदस्यीय टीम द्वारा झोडा प्रस्तुति की जाएगी जिसमें महिलाओं द्वारा उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक थींम आधारित स्वांग प्रस्तुत किए जाऐगें।वही विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक शोभा यात्रा एवं मंच प्रस्तुतिकरण किया जायेगा।स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए कुमाऊनी एवं हिन्दी गायन,नृत्य प्रतियोगिताएँ की जाएगी।कुमांउनी,हिन्दी गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता का आडिशन 16 अगस्त 2025 को प्रात 11 बजे से नन्दा देवी मदिर में किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक प्रतिभागियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की।इसके साथ ही हास्य व्यंग के लिए भी प्रतिभागी अपना नामांकन करायेगे। इसके अतिरिक्त बैर,भगनौल,चाचरी, लोक नृत्य,गरवा,डान्डियां के साथ कवि सम्मेलन,भाषण प्रतियोगिता,माता चौकी,भजन संध्या, के साथ लोक गीतों द्वारा उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोक गायकों की स्टार नाईट की जाएगी।सांस्कृतिक संयोजक ने अल्मोडा के सभी सांस्कृतिक प्रेमियों,कलाकारों से आहवाह्न किया है कि माँ नन्दा देवी 2025 के पूजन/ मेले को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए अपनी गरिमामय उपस्थिती कर पूर्ण सहयोग प्रदान कर माँ के श्री चरण में अपनी सेवा प्रदान करेंगे।
