अल्मोड़ा-उप-महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल के निर्देशन में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, अल्मोड़ा ने मंगलवार को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वतंत्रता संग्राम और उसमें योगदान देने वाले महापुरुषों के बलिदान की याद दिलाना, साथ ही देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ निकली यह रैली 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इसमें आमजन को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर गर्व से तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। अभियान के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से लोगों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा बाइक रैली क्षेत्रक मुख्यालय से अल्मोड़ा बाजार होते हुए विवेकानंद कॉर्नर और एनटीडी बाजार तक निकाली गई। कार्यक्रम में कमांडेंट प्रशासन बी.सी. जोशी, उप-कमांडेंट वीरेंद्र सिंह चौधरी, उप-कमांडेंट (संचार) रविनंद झा, उप-कमांडेंट विपिन कुमार कटारा, सहायक कमांडेंट राजकुमार सहित अधीनस्थ अधिकारी और बल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *