अल्मोड़ा-पंचायत चुनाव के अन्तर्गत धौलादेवी ब्लाक में प्रयाग सिंह पुत्र भवान सिंह ग्राम मेल्टाजोल पोस्ट बडियार तहसील भनोली निर्विरोध रूप से धौलादेवी ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनके ज्येष्ठ उप प्रमुख बनने पर क्षेत्र के लोगों द्वारा उन्हें बधाईयां प्रेषित की जा रही है तथा उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।

