अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।आज दिनांक 10.08.2025 की प्रातः अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नगर के धार की तूनी क्षेत्र में सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना सत्यापन फड़/फेरी/मजदूरी करने वाले 7 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।इस दौरान लगभग 200 लोगों को चेक किया गया।अभियान के दौरान निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज,एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा अजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य पुलिस/एलआईयू अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
