अल्मोड़ा-शनिवार देर रात्रि बाड़ेछीना से बेस चिकित्सालय आए एक मरीज की प्लेटलेटस काफी कम हो गई थी।मरीज के परिजनों ने इस पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस के सदस्यों से संपर्क किया गया।गंभीरता को समझते हुए तत्काल रूप से मौके पर यूथ रेडक्रॉस के चेयरमैन अमित साह मोनू एवं उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट डोनर्स को लेकर देर रात्रि स्वयं बेस चिकित्सालय पहुंचे एवं तत्काल से उस मरीज को प्लेटलेटस उपलब्ध कराई।रक्तदाता दिशांक वर्मा एवं आशुतोष बोरा का तत्काल से इतनी देर रात्रि रक्त दान करने के लिए बेस चिकित्सालय पहुंचना मानवता की मिसाल है। विदित हो कि रेडक्रास यूथ विंग के चैयरमेन अमित साह मोनू एवं उनके साथी लगातार लम्बे समय से जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज में आये मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर 24×7 उपलब्ध रहते हैं।स्वयं भी वे अनेकों बार रक्तदान कर चुके हैं।इसके साथ ही वे लगातार रक्तदाताओं के सम्पर्क में भी रहते हैं।चाहे दिन हो या रात मरीज को रक्त की आवश्यकता होने पर पार्षद अमित साह मोनू एवं उनके साथियों द्वारा तुरंत पहुंच कर रक्त की व्यवस्था की जाती है जो अपने आप में मानवता की सच्ची सेवा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *